कासगंज। मोहनपुर नगर पंचायत के अमांपुर अड्डे के पास बने एटीएम ठीक करते समय करंट आ जाने से मैकेनिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैकेनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक एटीएम कंपनी ने कस्बे में एक सप्ताह पहले एटीएम लगाया था। इस एटीएम में खराबी की शिकायत पर कंपनी ने हिमांशु रावत (30) पुत्र धीरज रावत निवसी राजवी नगर नकटिया बरेली को भेज दिया। एटीएम में करंट आ रहा था। जिसकी जानकारी हरीश को नहीं थी, जैसे ही उसने एटीएम को ठीक करने की कोशिश की उसे तेज करंट लगा और वह दूर जा गिरा और मौके ही उसकी मौत हो गई।
बाहर खड़े लोगों ने यह हादसा देखा तो वे उसे देखने के लिए पहुंचे। उसे मृत देख उनके होश उड़ गए। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी उसके परिजनों एवं कंपनी को दी गई। इसके बाद उसके परिजन एवं कंपनी के लोग वहां पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी सहावर राजकुमार ने बताया कि एटीएम को ठीक करते समय करंट आ जाने से मैकेनिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।