फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: पुल से गिरा बाइक सवार, मौत

Sun, 02 Jun 2024 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नदरई हजारा नहर बाई पास पर शुक्रवार की देर रात्रि एक बाइक सवार युवक निर्माणाधीन काली नदी पुल की रेलिंग से टकराकर पुल से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जनपद बरेली थाना सुभाष नगर के सुभाष नगर चुंगी निवासी युवक गर्वित कुमार (24) आगरा से शुक्रवार की देर रात्रि बाइक पर सवार होकर बरेली जा रहा था। नदरई बाईपास मार्ग पर हजारा नहर के समीप रात्रि में निर्माणाधीन काली नदी पुल की रेलिंग से टकरा कर वह पुल से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुल पर तैनात चौकीदार ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी होने पर ढोलना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से गर्वित के रूप में की। उसकी मौत की सूचना पुलिस ने परिजन को फोन कर दी। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई पवन कुमार ने बताया कि उसका भाई आगरा में निजी कंपनी में कार्य करता था। ढोलना कोतवाली प्रभारी अजय वीर सिंह ने बताया कि काली नदी की रेलिंग से टकराकर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें