फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा-मैनपुरी सड़क पर बड़ा हादसा, निजी बस खाई में गिरी, मची चीख पुकार

Thu, 06 Feb 2020 03:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा जनपद के मैनपुरी बॉर्डर पर एक बस खाई में पलट गई। इस हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। आधा दर्जन लोग इस दुर्घटना में घायल बताए गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए मैनपुरी भेजा गया है। वहीं एक गंभीर को सैफई के अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि बृहस्पतिवार सुबह मैनपुरी जनपद से एटा आ रही प्राइवेट बस कस्बा अलीगंज के गांव ढाटीगरा पर खाई में गिर गई। इस हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय नागरिक मदद के लिए आगे आए और उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। 

सूचना के बाद जनपद एटा से गईं एम्बुलेंसों ने घायलों को मैनपुरी के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं एक सवारी की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए सैफई के अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें