फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से अनियंत्रित बोलेरो खाई में पलटी, पांच घायल, मची चीख पुकार

Mon, 27 Jan 2020 09:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एटा जनपद के सकीट ब्लाक क्षेत्र के नगला फूले पर औंछा से अलीगढ़ जा रही बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी का अगला टायर अचानक फटने से अनियंत्रित बोलेरो खाई में पलट गई। इस हादसे में गाड़ी सवार पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


बताया गया है कि सभी लोग अपनी रिश्तेदारी औंछा से खैर अलीगढ़ स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी नगला फूले पर हादसा घटित हो गया। घायलों में वंशिका पुत्री दयाराम, शवरी पुत्री दयाराम, देव पुत्र दयाराम, शशी पत्नी दयाराम, पूजा शर्मा पत्नी नीरज को स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार दिया गया। वहीं वंशिका व नीरज शर्मा पुत्र कालीचरन की गम्भीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें