आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात हादसा घटित हो गया। फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही बस शनिवार की रात करीब 12 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी क्षेत्र में पलटने के बाद करीब 15 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 13 सवारियां घायल हो गईं। हादसा बस का एक्सल टूटने से हुआ बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक बस में चालक, परिचालक समेत कुल 85 लोग सवार थे। ज्यादातर सवारियां फर्रुखाबाद और आसपास के जिले की ही थी। रात करीब 12 बजे जैसे ही बस डौकी क्षेत्र से गुजरी। अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी के मुताबिक हादसे में महक (12) पुत्र लज्जाराम, अनिकेत (8) पुत्र लज्जाराम, गीता देवी (35) पत्नी लज्जाराम निवासी फर्रुखाबाद, अनीता देवी, बुलंदश्री, माधवी निवासी हरदोई समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा अन्य कई सवारियों को भी चोटें आई हैं।
ये भी पढ़े- जिलाधिकारी का आदेश: वेतन देने से पहले जमा करें कोरोना टीकाकरण का प्रमाण पत्र, शिक्षा विभाग में जारी हुआ निर्देश