कार में टक्कर मारकर पलटा कंटेनर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा दिल्ली हाईवे पर फरह के गांव शहजादपुर के पास सर्विस रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कंटेनर पलट गया। इस हादसे में एक बच्चे को चोट आई है। कार में सवार परिवार सुरक्षित हैं। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।
फरह चेयरमैन कृष्णकांत पचौरी अपने परिवार के साथ मुरैना जा रहे थे। कार में उनके माता-पिता थे। गांव शहजादपुर के निकट उनकी गाड़ी में कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी और कंटेनर पलट गया। फरह पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कंटेनर को सीधा कराकर थाने पहुंचाया। वहीं कंटेनर चालक को हिरासत में लिया।
इस दुर्घटना में ट्रक सवार बच्चा घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कंटेनर चालक कहीं हादसा करने के बाद तेज स्पीड में भाग रहा था।