फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रोला ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। मक्खनपुर से चिकित्सक के पास आगरा जा रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को ट्रोला ने रौंद दिया। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा सोमवार सुबह 10 बजे करीब का है।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर के गांव जेबड़ा निवासी निशांत कुमार (20) पुत्र कुमोद सिंह अपने चचेरे भाई पुष्पेंद्र कुमार (28) पुत्र प्रमोद कुमार को बाइक से आगरा चिकित्सक को दिखाने ले जा रहा था। पुष्पेंद्र के हाथ में कुछ दिन पूर्व फ्रैक्चर हो गया था, जिसे काटने के लिए चिकित्सक ने बुलाया था। बाइक सवार दोनों भाई टूंडला ओवरब्रिज से निकलकर जैसे ही गांव मोहम्मदाबाद के पास पहुंचे तभी पीछे से पहुंचे बिना बॉडी वाले ट्रोला ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में निशांत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पुष्पेंद्र को गंभीर हालत में उपचार के लिए एफएच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि एटा की ओर से आए बिना बॉडी के ट्रोला से हादसा हुआ है। अज्ञात ट्रोला चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रोला को जब्त कर लिया है। वहीं चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें