टूंडला(फिरोजाबाद)। फेसबुक पर भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर की गई है।
शनिवार को योगेश भाष्कर नामक फेसबुक यूजर्स ने भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में अशोभनीय पोस्ट की थी। यह पोस्ट रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। सोमवार सुबह हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी व नगर अध्यक्ष रवि चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। यहां आरोपी के खिलाफ टूंडला के थाना प्रभारी राजेश पांडेय को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी योगेश भाष्कर निवासी नगला रति, भूत चौराहा, लाइनपार टूंडला। हाल निवासी कालिंद्री बिहार, आगरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस दौरान ठाकुर मयंक सिंह, भाजपा जिला महामंत्री दीपक चौधरी, ललित सोलंकी, निशांत गुप्ता, नीरज गुप्ता, योगेंद्र सिंह, एनडी सोलंकी, कान्हा चौधरी आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।