फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
कुरावली में सड़क हादसे में एटा की महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी (कुरावली)। गांव लखौरा के पास गुरुवार को वाहन का इंतजार कर रही एटा निवासी महिला ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति सहित एक महिला रिश्तेदार घायल हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जनपद एटा के मलावन थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी ओमवती देवी (40) थाना क्षेत्र के गांव नगला गढू रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में आई थीं।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह वह पति दिनेश सिंह व जेठानी श्यामा देवी के साथ घर वापस जाने के लिए लखौरा गांव के पास वाहन का इंतजार कर रहीं थीं। तभी मार्ग से गुुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को चपेट में ले लिया। हादसे में ओमवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना को अंजाम देेकर भाग रहे ट्रक को पकड़ने के बाद थाने में खड़ा कराया। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें