फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में ऐप देखकर ड्यूटी करेगी पैरामिलिट्री फोर्स

Sun, 22 Jan 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
सीआरपीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पैरामिलिट्री फोर्स के लिए पुलिस ने बडे़ काम का ऐप तैयार किया है। फोर्स के अधिकारी और कर्मचारी इसी ऐप को देखकर चुनाव ड्यूटी करेंगे। इसकी जानकारी पुलिस से उन्हें मिलेगी। वह इसे मोबाइल में डाउनलोड करेंगे। इसके बाद ऐप से उन्हें पता चलेगा कि किसकी ड्यूटी किस पोलिंग स्टेशन पर लगी है। इतना ही नहीं। पोलिंग स्टेशन का आस पास का डिजिटल मैप भी ऐप पर होगा। वहां के अपराधियों की जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने जो ऐप तैयार किया है इसे सिर्फ नाम दिया जाना शेष है। ऐप से फोर्स को यह भी मालूम चलेगा कि उसकी गाड़ियों को तेल किस पेट्रोल पंप से लेना है। अगर कोई परेशानी हो जाए तो मदद किससे लेनी है, उसका ब्योरा है। फोन नंबर तक मौजूद रहेंगे।
 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसे पिछले चुनावों के अनुभव पर तैयार किया है। पोलिंग स्टेशन तक पहुंचना हो या ठहरने के स्थान तक, अब कोई परेशानी नहीं आएगी। पुलिस की चुनाव सेल के नोडल अधिकारी का काम देख रहे एसपी प्रोटोकोल विद्या सागर मिश्र का कहना है कि ऐप बेहद मददगार साबित होगा।
विज्ञापन


125 कंपनी फोर्स मांगी
जनपद की नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव कराने के लिए पुलिस ने आयोग से पैरामिलिट्री फोर्स की 125 कंपनी मांगी हैं। पीएसी की 27 कंपनी की डिमांड भेजी गई है। 500 होमगार्ड लगाए जाएंगे। जिला पुलिस तो लगेगी ही अन्य जिलों से 500 पुलिसकर्मी भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें