फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वृंदावन से अयोध्या के लिए शुरू हो रही वातानुकूलित बस सेवा, जानें क्या रहेगी टाइमिंग और कितना है किराया

Thu, 12 Mar 2026 12:10 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम जल्द ही वृंदावन से अयोध्या के बीच वातानुकूलित बस सेवा शुरू करेगा। आरामदायक पुश-बैक सीट वाली बस शाम 7 बजे वृंदावन से और रात 8 बजे अयोध्या से रवाना होगी।
विज्ञापन
एसी ई बस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम वृंदावन से अयोध्या के बीच आधुनिक सुविधाओं लैस बस का संचालन करने जा रहा है। वातानुकूलित बस यात्रियों के लिए जल्द शुरू होगी। बस सेवा का परिवहन निगम ने ट्रायल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम श्रद्धालुओं एवं संत, महंतों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वृंदावन को देश के धार्मिक स्थलों से बस सेवा के माध्यम से जोड़ने का कार्य कर रहा है। हरिद्वार, हिमाचल स्थित चामुंडा देवी के बाद अब अयोध्या के लिए वातानुकूलित बस सेवा जल्द ही शुरू होगी।

वृंदावन के बस स्टेशन प्रभारी पीयूष वर्मा ने बताया कि वृंदावन और अयोध्या के बीच आरामदायक पुश बैक सीट टू बाई टू बस का संचालन निगम द्वारा जल्द किया जाएगा। वृंदावन से अयोध्या के लिए शाम सात बजे बस रवाना होगी। इसका किराया 1284 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। अयोध्या से वृंदावन के लिए रात आठ बजे बस रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें