कासगंज में अखिल भारतीय विद्वायार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर स्वामी विवेकानंद व सरस्वती मां के ?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया। जिसमें विचार गोष्ठी, ऋतु मति अभियान, पौधरोपण, दीपोत्सव एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
एकेएम इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में प्रांत सहमंत्री तेजेंद्र लोधी ने कहा कि अखिल विद्यार्थी परिषद 74 वर्ष से लगातार विद्यार्थियों के हित में कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद सबसे लोकप्रिय छात्र संगठन बन के उभरा है। जिला संगठन मंत्री हर्षित पाराशरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की यह यात्रा ऐतिहासिक रही है। कार्यक्रम मे नगर सह मंत्री यश मिश्रा, नगर मीडिया अभिषेक दुवे, सूर्य पंडित, अंकित यादव, सोना एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।