हंगामा करने वालों को समझाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आरबीएस कॉलेज में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने तोड़फोड़ तक कर डाली। इस घटना के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एबीवीपी कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर आरबीएस कॉलेज में पहुंचे और हंगामा करने लगे। आरोप लगाए कि संगठन की कार्यकर्ता के साथ शिक्षक द्वारा अभद्रता की गई। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में कुर्सी तोड़ डालीं।
वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्रा बिना यूनिफार्म के आई थी और मोबाइल पर बात कर रही थी। जिसके कारण उसे टोका गया था। छात्रा को टोकने पर एबीवीपी कार्यकर्ता आ गए और हंगामा करने लगे।