फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी 15 हजार नए सदस्यों को जोड़ेगी परिषद से

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक संघ कार्यालय केशव भवन पर आयोजित की गयी। इसमें एबीवीपी से 15 हजार नए सदस्यों को जोड़ने एवं स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन

प्रांत सह मंत्री तेजेंद्र लोधी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यकर्ताओं को बताई। उन्होंने कहा कि निधि संग्रह अभियान, पौधरोपण, स्थापना दिवस आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला संगठन मंत्री हर्षित पाराशरी ने कहा कि जिले में 15 हजार विद्यार्थियों की सदस्यता की जाएगी। एबीवीपी के 75 वर्ष पर नवीन विस्तारक भी घोषित होंगे। पौधरोपण महाअभियान के अंतर्गत जनपदभर में पौधे रोपे जाएंगे।
जिला संयोजक राहुल वर्मा, नगर अध्यक्ष अंकित पुंढीर एवं जिला सहसंयोजक कुश गुप्ता का पटका पहनाकर स्वागत किया। विद्यालयों में सेल्फी विद कैंपस अभियान चलाया जाएगा। 9 जुलाई को विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस जिले भर के इकाइयों के द्वारा मनाया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अमित गुप्ता, विभाग सह संयोजक अभिनव तोमर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रितिक कुशवाह, मुकेश राजपूत, सहसंयोजक कुश गुप्ता, जिला खेल कार्य प्रमुख विनय कुमार, जिला स्टूडेंट फ़ॉर सेवा प्रमुख दीपक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें