फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अभाविप पदाधिकारी अश्लील वीडियो वायरल, साइबर सेल कर रही जांच

Sun, 08 Jun 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से अफरातफरी मच गई। पदाधिकारी ने इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा निर्मित बताकर इसे अपने खिलाफ एक साजिश करार दिया है। उन्होंने इस मामले में साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच की मांग की है। संबंधित पदाधिकारी मैनपुरी जिले के ही एक ब्लॉक क्षेत्र के निवासी हैं और उनके पास ‘खेलो भारत’ का प्रदेश स्तर का पद है। शनिवार को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ, जिसमें वह कथित तौर पर कार्यालय परिसर में निर्वस्त्र होकर वीडियो कॉल पर किसी युवती के साथ अश्लीलता करते हुए दिख रहे हैं। ऐसी भी चर्चा है कि वीडियो में दिख रही युवती का संबंध भी परिषद से ही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ दिन पुराना है। वीडियो के वायरल होने के बाद संगठन के जिला स्तरीय पदाधिकारी उनके बचाव में आगे आए हैं। वहीं, वीडियो में दिख रहे पदाधिकारी ने दावा किया है कि एआई का उपयोग कर उनके मोबाइल फोन को हैक कर यह कृत्य किया गया है। दूसरी ओर, पदाधिकारी के एक विरोधी गुट ने यह आरोप भी लगाया है कि जब से उन्हें पद मिला है, वह कार्यालय में ही डेरा जमाए रहते हैं। साइबर थाना प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने व मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें