कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव शेखपुर में युवक ने ग्रामीण की पिटाई के बाद हत्या कर तालाब में फेंक दिया था। मामले फरार चल रहे 15 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।
गांव शेखपुर में 8 सितंबर को ग्रामीण खेतपाल की पिटाई करते हुए उसे तालाब में फेंककर हत्या की गई थी। मृतक के भतीजे अमरपाल ने 4 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद से आरोपी वीरेंद्र फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को अमांपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने घर आया है। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। उसे घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।