फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर घिनौना आरोप: नाबालिग को चौकी में पीटा, फिर की शर्मनाक हरकत; अधिकारी भी हैरान

Wed, 19 Apr 2023 09:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इस मामले में थाना प्रभारी अछनेरा सुमनेश विकल का कहना है मामला कुकथला चौकी का है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कुकर्म के कोशिश जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना किरावली की कुकथला चौकी पर सब्जी पहुंचाने से मना करने पर पुलिसकर्मियों ने किशोर को न केवल बेरहमी से पीटा बल्कि उससे कुकर्म करने की भी कोशिश की। यह आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर धरना दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन

ये लगाया आरोप

चौकी पर धरना दे रहे किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि किसान का 17 वर्षीय बेटा मंगलवार शाम को 6:30 बजे आटा चक्की से वापस घर जा रहा था। कुकथला चौकी के दो पुलिसकर्मियों ने उससे चौकी पर सब्जी पहुंचाने के लिए कहा। किशोर के मना करने पर दोनों उसे कुकथला चौकी पर ले गए और बेरहमी से पीटा। आरोपी पुलिसकर्मी नशे में चूर थे और उन्होंने किशोर से कुकर्म की भी कोशिश की। साथ ही उसे झूठे मुकदमे में जेल भेजने की भी धमकी दी।

ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज पर ऑनलाइन टिकट लेने वालों को मिलेंगे निशुल्क शू-कवर, प्रस्ताव को कमिश्नर ने दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह समाप्त कराया गया धरना

बुधवार को परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी। सुबह साढ़े 9 बजे से कुकथला चौकी पर धरना देकर आरोपियों के निलंबन की मांग कर रहे हैं। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।

ये रहे मौजूद

धरने में पूर्व प्रधान राम खिलाड़ी, पूर्व प्रधान दाताराम लोधी, बाला कुशवाह, भंवर सिंह कुशवाह, बाबूलाल वाल्मीकि, चंद्रभान सिंह, जनक सिंह, तुलाराम, टोडर सिंह, जसमत सिंह, महेंद्र सिंह कुशवाह, मवाशी, राजबीर बीडीसी, रोहित, शामंती देवी, भूरी देवी, बतासो देवी आदि शामिल रहे। इस मामले में थाना प्रभारी अछनेरा सुमनेश विकल का कहना है मामला कुकथला चौकी का है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कुकर्म के कोशिश जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें