फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अभिषेक बच्चन की फिल्म की शूटिंग रोकी, जानिए आखिर क्या है कारण

Wed, 31 Mar 2021 04:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बिना अनुमति के रोकी फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में अभिषेक बच्चन की फिल्म की शूटिंग पर बुधवार को रोक लगा दी गई। अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निमरत कौर स्टारर फिल्म की शूटिंग आगरा के सर्किट हाउस में चल रही थी। बुधवार को शूटिंग रोक दी गई। 
विज्ञापन


बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं की बुधवार को सर्किट हाउस में चल रही शूटिंग सुप्रीम कोर्ट के जज की वीआईपी विजिट के कारण रोकनी पड़ी। एडीएम सिटी डॉ पीके अवस्थी ने बताया कि फिल्म यूनिट को दी गई अनुमति में वीआईपी बुकिंग के दौरान शूटिंग वर्जित है। उसी का हवाला देकर बुधवार को एक दिन के लिए शूटिंग एडीएम प्रोटोकाल ने रुकवाई है । फिल्म निर्माताओं के पास शासन व स्थानीय स्तर से सभी अनुमतियां प्राप्त हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

दरोगा ने शूटिंग पहले से ही बंद होने की फर्जी रिपोर्ट लगा दी
आगरा के केंद्रीय कारागार में अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं की शूटिंग के दौरान टीम के एक सदस्य के कोरोना संक्रमित मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत की। इसमें शूटिंग बंद कराने के लिए कहा। इसकी जांच थाना जगदीशपुरा के दरोगा ने की। मगर, दरोगा ने शूटिंग पहले से ही बंद होने की फर्जी रिपोर्ट लगा दी, जबकि शूटिंग अब भी चल रही है। अब नरेश पारस ने मुख्यमंत्री और डीएम को ट्वीट किया है। 


केंद्रीय कारागार में अभिषेक बच्चन, यामी गौतम सहित अन्य कालाकार फिल्म दसवीं की शूटिंग में आए हैं। नरेश पारस ने बताया कि जेल में फिल्म की शूटिंग हो रही है। कोराना वायरस के संक्रमण का मामला सामने आने के बाद उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। 

रिपोर्ट में लिखा- बंद है शूटिंग
इसमें शूटिंग को बंद कराने के लिए कहा था। इसमें लिखा था कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बंदियों की मुलाकात बंद हैं। ऐसे में शूटिंग क्यों की जा रही है। डीजी जेल और डीएम से भी शिकायत की। शिकायत पर थाना जगदीशपुरा के एक एसआई ने जांच की। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण कर दिया। इसमें लिखा कि केंद्रीय कारागार में शूटिंग बंद है, जबकि केंद्रीय कारागार में शूटिंग चल रही है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया फर्जी रिपोर्ट के मामले में मुख्यमंत्री और डीएम को ट्वीट कर जानकारी दी है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें