अभयपुरा के बिजली घर में फुंका 5 एमबीए का ट्रांसफार्मर
बाह। अभयपुरा बिजली घर में रखा 5 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया है। 10 दिन से फुंके पड़े ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदलने से क्षेत्र के 20 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे ग्रामीणों के साथ किसान परेशान हैं।
लोगों ने बताया कि अभयपुरा बिजली घर में रखे 5 एमबीए और 8 एमबीए के ट्रांसफाॅर्मर से करीब 20 गांवों को बिजली आपूर्ति मिलती है। करीब 10 दिन पहले 5 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया था। जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि गेहूं, आलू, सरसों की सिंचाई के लिए मिलने वाली 18 घंटे बिजली की जगह पर महज 6-7 घंटे आपूर्ति मिल पा रही है। जिससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर अभयपुरा के जेई राजकुमार ने बताया कि 8 एमबीए के ट्रांसफाॅर्मर से नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। आलाधिकारियों के माध्यम से ट्रांसफाॅर्मर ठीक कराने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। संवाद