किरावली। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में 28 नवंबर से विशाल आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा तीन माह तक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव, गली और मोहल्ले तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान जिन गांवों, गलियों और मोहल्लों में अंधेरा रहता है, वहां निजी धनराशि से 21 लाख 51 हजार रुपये की लागत से लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
यह जानकारी रविवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता चौधरी अमित सिंह ने दी। उन्होंने बताया आशीर्वाद यात्रा पथौली से शुरू होगी। यहां चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और तालवाले बाबा सामरा पर ध्वज चढ़ाने के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी तथा रुनकता स्थित शनिदेव महाराज मंदिर पर विश्राम करेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान अविनाश राणा, लक्ष्मण चाहर, रामवीर सिंह चाहर, मानसिंह चाहर, सतीश कुशवाह और सतीश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।