फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आरती ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता आरती
विज्ञापन
आगरा। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल आठ पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि सीनियर महिला वर्ग में आरती शर्मा ने अपने बेहतरीन दांवपेच और आक्रामक खेल की बदौलत प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, राम सिंह पचौरी, प्रीति, नमन, आरोही, मुनेंद्र, विकांक्षी और ऐश्वर्या ने कड़े मुकाबलों में कांस्य पदक हासिल किए। आगरा ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष विनोद बंसल ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान संतोष कुमार, चंद्रशेखर, रमन कुमार, प्रदीप त्यागी, नरेश बघेल, मोहिनी कुशवाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें