फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरव और तोशिका ने हासिल की ब्लैक बेल्ट

विज्ञापन
बेल्ट परीक्षा के विजेता
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर स्थित धामिका काई फेडरेशन ने जिला स्तरीय बेल्ट प्रतियोगिता व बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया। इसमें एक अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न श्रेणियों की बेल्ट प्राप्त कीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आरव अग्रवाल और तोशिका कुशवाहा ने ब्लैक बेल्ट हासिल कर विशेष सफलता प्राप्त की। वहीं लविषा शर्मा ने ब्राउन बेल्ट प्राप्त कर ब्लैक बेल्ट की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। अन्य खिलाड़ियों में अभियान चौहान ने येलो सेकेंड बेल्ट, जबकि रियांश शर्मा और विहान खंडेलवाल ने येलो फर्स्ट बेल्ट प्राप्त की। मुख्य प्रशिक्षक व ए-ग्रेड कराटे रेफरी विपुल वर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण ही सफलता की कुंजी है। इस दौरान आरके सिंघल, आरके श्रीवास्तव व चंद्रशेखर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें