फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत का चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी। हर सीट पर पार्टी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का विकल्प केवल आम आदमी पार्टी ही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव भी आम आदमी पार्टी लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में पूरी तरह गुंडा राज कायम हो चुका है। अपराध चरम पर है। दिन दहाड़े हत्यायें की जा रही हैं। दिल्ली में तीन महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की जायज मांग नहीं मान रही है।
एमएसपी पर कानून तो बनाया ही जाना चाहिए। किसानों को खेती के लिए खाद, बीज, बिजली, पानी की सुविधा दी जानी चाहिए। महिलाओं के साथ आम आदमी की सुरखा सरकार का दायित्व है जिसे हर सरकार को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा संगठन में जो काम करेगा उसको जिम्मेदारी मिलेगी। निष्क्रिय और लापरवाह लोगों को पद छोड़ना पड़ेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंघानिया, आकाश राठौर, रूबल सिंह शिरोमणि, अजय यादव, मनोज कुमार, आशीष कुमार, प्रिंस कुमार, संदीप पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें