फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंदिर तोड़ने के आरोप में आप ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 21 Jan 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मन्दिर तोड़ने के आरोप में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चत
विज्ञापन
आगरा। वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर मंदिर तोड़ने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हिंदू समाज की आस्था से खिलवाड़ के आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाला भाजपा सरकार में आते ही मंदिर पर बुल्डोजर चलवाती है। प्रदर्शन में कृष्ण गोपाल उपाध्याय, कलुआ राम, आसिफ नवाब, इंद्र कुमार वर्मा, संजय भारती, सलमान अब्बास, इरफान सैफी, ताजुद्दीन खान, पंकज चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें