फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली संकट पर आप का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन।
विज्ञापन
आगरा। आम आदमी पार्टी ने बिजली संकट और मीटर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बोदला-मारुति एस्टेट रोड पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जबरन सड़क से उठाया। इससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। एसओ जगदीशपुरा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन लेकर प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। मीटर में भी गड़बड़ी है। गांवों में घंटों बिजली नहीं आ रही है। ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी ने कहा कि बिजली कटौती से किसान, व्यापारी, कर्मचारी सभी परेशान हो रहे हैं। फर्जी बिल भेजे जा रहे हैं। इनकी जांच कराई जाए। इस मौके पर ताजुद्दीन खान, अरुण प्रताप, दिलीप बंसल, कपिल वाजपेयी, यतिनंदन आर्य, कृष्णगोपाल उपाध्याय, इंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें