फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2021: कारोबार पर छाए संकट से उबरने के लिए ताजनगरी को खास पैकेज की उम्मीद

Mon, 01 Feb 2021 09:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बजट 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम बजट से ताजनगरी को खास पैकेज की उम्मीद है। पर्यटन, जूता, पेठा, फाउंड्री उद्योग को कोरोना काल में भारी नुकसान हुआ है। आगरा के उद्यमियों को उम्मीद है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन सोमवार को जब बजट पेश करेंगी तो ताजनगरी का भी ख्याल रखेंगी।

विज्ञापन


द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया आगरा शाखा के अध्यक्ष शरद पालीवाल का कहना है कि बजट को लेकर बहुत सारी मांगे हैं, लेकिन मुख्य मांग पर्यटन उद्योग को संभालने की है। आगरा मुख्य रूप से पर्यटन पर ही निर्भर है। इसमें टूर एंड ट्रेवल्स, पेठा, हस्तशिल्प जैसे कारोबार जुड़े हैं। 

इनसे लगभग सात लाख लोगों को रोजगार मिलता है। उद्योग को लगभग दो हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसकी पूर्ति तभी हो सकेगी जब तक सरकार की मदद मिले। ऐसे में आर्थिक पैकेज देने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

ध्यान नहीं दिया तो होगी परेशानी
आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष प्रह्लाद ने कहा कि आगरा के उद्योग पहले ही टीटीजेड के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। जो बचे हैं ,उन पर भी ध्यान नहीं दिया गया तो बहुत दिक्कत होगी। बजट में आगरा को विशेष पैकेज की उम्मीद है। 

नेशनल चैंबर के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि हम वित्तमंत्री को पहले ही मांग पत्र भेज चुके हैं। इसमें हमने उन्हें आगरा के मौजूदा हालात के बारे में बताया है। उम्मीद है कि वे हमें नजरंदाज नहीं करेंगी। 

संकट से उबारने के लिए राहत जरूरी
सीए रुचि अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में कारोबार पर छाए संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है। आगरा के कारोबारियों की बैलेंसशीट यह बयां करती है। इन्हें उबारने के लिए राहत जरूरी है।
विज्ञापन

आगरा को विशेष पैकेज की उम्मीद
सीए मोहन कुकरेजा ने कहा कि आगरा के पर्यटन पर देश का पर्यटन उद्योग भी निर्भर करता है। इसलिए आगरा को विशेष पैकेज दिया जाएगा, ऐसी उम्मीद है 

बजट के लिए लगाई बड़ी स्क्रीन
बजट को देखने के लिए संस्थानों ने खास इंतजाम किए हैं। सीए इंस्टीट्यूट में बड़ी स्क्रीन पर बजट लाइव देखा जाएगा। नेशनल चैंबर कार्यालय में भी उद्यमी जुटेंगे, यहां भी स्क्रीन लगाई गई है। इसके अलावा भारतीय कंपनी सचिव संस्थान में स्क्रीन लगाई गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें