फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीवीवीएनएल लैब में भीषण  आग, लाखों के उपकरण जले  

Wed, 22 Feb 2017 12:30 AM IST
डीवीवीएनएल लैब में भीषण  आग, लाखों के उपकरण जले  
विज्ञापन
डीवीवीएनएल लैब में भीषण  आग, लाखों के उपकरण जले   - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) की कमला नगर स्थित लैब में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। इसमें उपभोक्ताओं के लिए आए लाखों रुपये के मीटर सहित अन्य उपकरण जल गए। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

शाम पांच बजे सभी कर्मचारियों के जाने के बाद लैब बंद हो गई थी। लगभग साढ़े पांच बजे के आसपास अंदर से आग की लपटें देखकर लैब पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी। डीवीवीएनएल के अधिकारी जब तक मौके पर पहुंचे तब तक आग की लपटें काफी फैल चुकी थी। 
कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग और भीषण होती जा रही थी। इसी बीच फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। इधर, आग की लपटें देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वह अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर शाम लगभग साढ़े सात बजे के बाद ही लपटें ठंडी पड़ी। लैब के अंदर उपकरणों के साथ-साथ अन्य सामान भी जल गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को ही 10 हजार से अधिक नये मीटर आए थे। इनकी कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। यह सभी जल गए हैं। मुख्य अभियंता अतुल निगम के अनुसार, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच कराई जा रही है। आग में लाखों रुपये कीमत के उपकरण जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें