फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आदर्श ग्राम’ समेत 25 गांव होंगे कैशलेस

Thu, 15 Dec 2016 01:05 AM IST
‘आदर्श ग्राम’ समेत 25 गांव होंगे कैशलेस
विज्ञापन
भारतीय को फांसी की सजा
विज्ञापन
सांसद राम शंकर कठेरिया और चौधरी बाबूलाल के आदर्श ग्राम सराय दरूपा और पुसैंता समेत जिले के 25 गांवों को कैशलेस करने की तैयारी है। रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के मुताबिक, जिले के 25 गांव पहले चरण में डिजिटलाइज्ड किए जाएंगे। लीड बैंक केनरा बैंक समेत कई बैंकों को गांव गोद दे दिए गए हैं। इनमें कैंप लगाकर मोबाइल बैंकिंग, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सीडिंग जैसी जानकारियां दी जाएंगी। प्वाइंट आफ सेल भी गांव की बड़ी दुकानों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 695 गांव हैं। स्मार्ट फोन के जरिए व्हाट्सएप, फेसबुक चलाने वाले युवा बड़ी तादात में गांवों में हैं। बैंकें ऐसे ही युवाओं और लोगों को ई-पेमेंट के लिए प्रोत्साहित करेंगी। बुधवार को केनरा बैंक ने खंदौली ब्लॉक के आदर्श गांव सराय दरूपा में कैंप लगाया। इसमें 60 से ज्यादा ग्रामीणों को नकदी की जगह अन्य साधनों एटीएम कार्ड, क्रे डिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग का प्रयोग करने की जानकारी दी गई। सामान्य फोन से 99 सुविधा का प्रयोग कर बैलेंस जानने के बारे में बताया। लोगों को जागरूक करने के साथ ही बैंकें आलू बेल्ट खंदौली के बाजार को कैशलेस करने की योजना बना रही हैं। यहां हर दुकान पर स्वाइप मशीन देने की योजना है। 

इन बैंकों पर है जिम्मा
बैंक    गांव
केनरा बैंक    6
स्टेट बैंक    4
ग्रामीण बैंक    5
अन्य बैंकें    10

गांव के लोगों को पहले जागरूक किया जा रहा है। हर सप्ताह कैंप लगाकर ग्रामीणों को कैशलेस के प्रति जागरूक किया जाएगा। फिर एटीएम कार्ड के उपयोग, आधार सीडिंग, मोबाइल से बैलेंस जानने जैसी चीजें सिखाई जाएंगी। खंदौली बाजार को प्वाइंट आफ सेल देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज सक्सेना
लीड बैंक मैनेजर, आगरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें