फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भोगांव में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

Thu, 14 Aug 2025 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग स्थित एक शराब के ठेके के पास अनुसूचित जाति के युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। पीड़ित युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हमले और अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला जगतनगर निवासी बाबी कठेरिया ने थाने में दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि 12 अगस्त की शाम करीब 6 बजे उनके भाई नीटू कठेरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित शराब के ठेके के पास बैठे थे। तभी मोहल्ला मिश्राना का रहने वाला करन कश्यप वहां आया और अचानक नीटू पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में नीटू की गर्दन पर गहरा घाव हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
नीटू ने विरोध किया तो आरोपी करन कश्यप ने कथित तौर पर उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और अपमानित किया। शोर सुनकर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। भोगांव इंस्पेक्टर प्रदीप पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें