फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया (आगरा)। हाईवे पर सैंया क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के समीप सोमवार की रात करीब 1 बजे किसी वाहन की टक्कर लगने से मुरैना के मेंबर सिंह (30) की मौत हो गई। वे ढाबे पर खाना खाकर गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सैंया योगेंद्र पाल ने बताया कि मुरैना के रतन बसई थाना अंबाह निवासी मेंबर सिंह मेरठ में मजदूरी करता था। वह सोमवार की रात घर जा रहा था। इस दौरान सिकंदरपुर ढाबे पर खाना खाने के लिए उतरा था। रात करीब 1 बजे खाने के बाद वह बस का इंतजार कर रहा था, तभी आगरा की ओर से आए किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई रामलखन ने थाना सैंया में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें