मलपुरा। क्षेत्र के अभयपुरा गांव में शिक्षक यशपाल के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी, गहने आदि सामान उठा ले गए। घर का ताला टूटे होने की सूचना पर उनके पिता आए, तो घटना की जानकारी हुई।
यशपाल ने पुलिस को बताया कि वे बलरामपुर जिले में शिक्षक हैं। उनका घर अभयपुरा में है। वे 22 जून को मकान का ताला लगाकर बलरामपुर चले गए थे। उन्हें सोमवार को जानकारी मिली कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। इस पर उन्होंने पुलिस और पिता तेज सिंह को जानकारी दी। पिता घर पर पहुंचे तो अलमारी और सभी कमरों के ताले टूटे थे। चोर घर से सोने का हार, 4 अंगूठी, आधा किलोग्राम चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान ले गए हैं। थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद