फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर युवती से किया दुष्कर्म

Fri, 07 Nov 2025 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- आपत्तिजनक वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर मांग कर रहे दो लाख रुपये
विज्ञापन

- पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर करहल थाने में दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने करहल में रहने वाले रिश्तेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। न्यायालय के आदेश पर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए दो लाख रुपये मांगने का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद थाना पुलिस ने मामले में जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि जून 2022 में वह अपनी एक रिश्तेदार के यहां करहल के एक गांव गई थी। वहां रिश्तेदार के पति के परिचित शैलेंद्र उर्फ शीलू, अंशू निवासी नगला मिलिक और उसकी मां पुष्पा देवी मिले थे। रिश्तेदार मौसा-मौसी ने इन लोगों से जान पहचान कराई। 20 अगस्त 2025 को वह रिश्तेदार के बुलाने पर उनके घर गई थीं। वहां पर उक्त लोग पहले से मौजूद थे। रिश्तेदार महिला ने उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी, जिसे पीने के कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उक्त लोगों ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इसके बाद शैलेंद्र उर्फ शीलू और अंशू ने कई बार वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल किया, उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इन लोगों से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो दो लाख रुपये की मांग करने लगे। 17 सितंबर को रिश्तेदार महिला ने फोन कर बुलाया, दो लाख रुपये मांगे गए, ऐसा न करने पर कहा कि रुपये नहीं दोगी, तो इसी तरह से संबंध बनाने होंगे। थाने में शिकायत दी, मगर केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है, पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें