फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंस्टाग्राम की 'क्यूट गर्ल'...5 लाख दे दो, वरना मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ूंगा; ऐसे जाल में फंसी युवती

Tue, 28 Jan 2025 11:39 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

युवती ने युवक से दूरी बनाने की कोशिश की। लेकिन युवक ब्लैकमेल करने लगा। फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी दी। कई बार में डेढ़ लाख से अधिक रुपये हड़प लिए। अब पांच लाख रुपए देने या फिर शादी कराने की धमकी दे रहा है।
 
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में इंस्टाग्राम पर 'क्यूट गर्ल' आईडी से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट असेप्ट कर एक युवती ब्लैकमेलर के जाल में फंस गई। वह महिला मित्र समझ बात करती रही, अपने फोटो भी भेज दिए। जब वह मिली तो ब्लैकमेलर को देख कर सन्न रह गई। अपने साथ एडिट की हुई फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसने दो बार में 1.65 लाख रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन

 

पिनाहट क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम पर बनी 'क्यूट गर्ल' आईडी से उसके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसे महिला समझ कर स्वीकार कर लिया, बातचीत भी होने लगी। उसको अपने कुछ फोटो भी भेज दिए। 

 

अगस्त 2024 में उसने मिलने के लिए बुलाया तो वह लड़की नहीं देवगढ़ गांव का सत्यम निकला। उसने अपने साथ फोटो एडिट कर धमकी दी कि बातचीत बंद की तो फोटो वायरल कर देगा। फोटो डिलीट करने की एवज में 60 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। 

 

फोटो डिलीट नहीं किए, 20 नवंबर को 1.05 लाख रुपये सत्यम, उसके जीजा विवेक धाकरे, गांव के बंटू चौहान को दिए। उन्होंने फोटो डिलीट करने का झांसा देकर यह रकम ऐंठी। कुछ दिन बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। 

 

जिस पर परिजनों को सच्चाई बताई। फोन पर सत्यम आदि ने परिजनों के साथ गाली-गलौज की। 13 जनवरी को युवती के जीजा और 16 जनवरी को बुआ के बेटे को सत्यम ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। 










 
विज्ञापन

ब्लैकमेलर ने कहा कि पांच लाख रुपये दे दो या फिर युवती से शादी करा दो, वरना घर से उठा ले जाऊंगा। फोटो वायरल कर दूंगा, किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी। युवती और उसका परिवार दहशत में है। पिनाहट पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश और जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें