बाह। हिंगोटखेड़ा गांव में बुधवार को शराब के लिए रुपये न देने पर युवक का सिर फोड़े जाने का मामला सामने आया है। हिंगोटखेड़ा की रजनी ने बताया कि बुधवार को उनके पति संजय खेड़ा देवीदास के लिए निकले थे। गांव के दूसरे युवक ने शराब के लिए रुपये मांगे थे, मना करने पर डंडा मारकर उनका सर फोड़ दिया। भीड़ जमा होने पर हमलावर मौके से भाग गया। पुलिस ने मेडिकल और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।