छीन लिया पासपोर्ट और वीजा
युवक ने जब उसका विरोध किया तो उसका पासपोर्ट और वीजा भी छीन लिया गया। पिता ने बताया कि उसके रशियन भाषा में हस्ताक्षर में करा लिए हैं। उन्होंने कहा कि अरबाब को रूस की प्राइवेट आर्मी वेगनर में सैनिक बनाया गया है। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि उसे यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात कर दिया गया है।
परिवार में दहशत
उन्होंने कहा कि बेटे से कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा। परिवार के लोग दहशत में हैं। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र भेजकर बेटे की वतन वापसी की गुहार लगाई है। पिता ने बताया कि अभी तक कहीं से मदद की उम्मीद नहीं जगी है।