फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चूल्हे से ताप रहा युवक गंभीर रूप से झुलसा

Sun, 31 Dec 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चूल्हे से ताप रहा युवक गंभीर रूप से झुलसा
विज्ञापन

मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला पांडेय में रविवार की सुबह चूल्हे से ताप रहा एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। नगला पांडेय निवासी 18 वर्षीय श्यामवीर सुबह घर में बने चूल्हे पर ताप रहा था। उसने पास ही रखा थिनर चूल्हे में डाल दिया। थिनर गिरते ही चूल्हे की आग विकराल हो गई। आग की चपेट में आकर श्यामवीर गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुन कर पहुंचे परिजन आनन फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन




बिछवां थानाध्यक्ष हटाए
मैनपुरी। शनिवार की देर शाम एसपी विनोद कुमार ने बिछवां थानाध्यक्ष को हटा दिया। एसपी ने कपिल वशिष्ठ को अपना पीआरओ बनाया है। उनके स्थान पर अब बिछवां थाने की जिम्मेदारी एसओ अवनीश त्यागी को सौंपी गई है। भोगांव थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा के स्थानांतरण के बाद रिक्त चल रहे पद पर पुलिस लाइन से निरीक्षक गगन कुमार गौड़ को भोगांव थाने का प्रभारी बनाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें