फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां के साथ दवा लेकर लौट रहे युवक को मारी गोली

Mon, 13 May 2024 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मां के साथ दवा लेकर लौट रहे युवक को मारी गोली
विज्ञापन

- लाठी-डंडे से की पिटाई, पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। सैलामऊ मोड़ पर रविवार की रात दवा लेकर लौट रहे मां-बेटे को नामजद लोगों ने लाठी-डंडे से पीटा। युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुन लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सैलामऊ निवासी मल्ला देवी रविवार की रात पुत्र गौरव के साथ गांव अमामई से दवा लेकर घर वापस लौट रहीं थीं। जब वह गांव के मोड़ के पास पहुंची। तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे बॉबी, बबलू सिंह, उदयपाल सिंह, श्यामू सिंह, रितिक ने घेर लिया। मां-बेटे जब तक कुछ समझ पाते आरोपियों ने बबलू ने तमंचे से गौरव पर गोली चला दी। बाजू में गोली लगने से युवक घायल होकर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी डंडे से उन्हें व पुत्र को पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर आने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट और गोली लगने से घायल हुए गौरव का उपचार मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। मां मल्ला देवी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें