फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोस्त से शादी करने उसके घर पहुंच गया युवक, हंगामा

Sun, 13 Jul 2025 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। एक युवक अपने दोस्त के प्यार में इस कदर डूब गया कि उससे शादी करने उसके घर पहुंच गया। वहां जमकर हंगामा हुआ। मामला पुलिस तक जा पहुंचा और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। कोतवाली क्षेत्र के नगला कीरत कॉलोनी का यह मामला है। यहां का रहने वाला एक युवक विभिन्न कार्यक्रमों में लड़कियों के कपड़े पहनकर नाचने का काम करता है। घर के पास ही रहने वाला उसका दोस्त भी उसके साथ यह काम करता है। दोनों में मोहब्बत हो गई। दोनों ने जिंदगी साथ बिताने की ठान ली। युवक के परिवार वालों को जानकारी हुई तो उन्होंने बेटे की शादी की बात दूसरी जगह तय कर दी। यह बात उसका दोस्त युवक के घर पहुंच गया। वहां हंगामा कर दिया। युवक की मां ने इसका विरोध किया। उन्होंने पुलिस बुला ली। सिविल लाइन पुलिस चौकी पर दोनों पक्ष पहुंचे। पुलिस ने दोनों युवकों को समझाने की बहुत कोशिश की। पुलिस के समझाने पर दोस्त रोने लगा। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत कराकर उन्हें घर वापस भेज दिया है। घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें