करहल के नगला भूपाल में मार्ग पर हुए जलभराव के बीच हाथ में जूते लेकर रास्ते को पार करतीं छात्राए
करहल।बारिश के बाद तहसील क्षेत्र के नगला भूपाल में हुए जलभराव से लोगों का हाल बेहाल है। बच्चों को स्कूल जाने के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इस कदर हैं कि विद्यार्थियों को अपने जूते उतारकर हाथों में उठाने पड़ते हैं, ताकि जूते खराब न हो। शनिवार को इस समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन भी किया। प्रशासन से समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की जमीन पर कुछ लोगों का कब्जा है। इस कारण गांव का पानी तालाब में नहीं पहुंच पाता है। मार्ग पर कीचड़ और पानी एकत्रित हो जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। गांव में प्रदर्शन करके ग्रामवासी प्रमोद, अभिषेक, रोहित, संतोष सिंह, पंकज, हृदयराम आदि शामिल रहे।