कमलपुर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
बेवर। गांव कमलपुर निवासी युवक ने बृहस्पतिवार की देर शाम घर के पास शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर निवासी रामवीर सिंह का पुत्र नीलेश कुमार (25) बृहस्पतिवार की शाम घर पर था। घर में सब कुछ सामान्य था, इस बीच नीलेश बिना किसी को कुछ बताए घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद नीलेश का शव घर से कुछ दूरी पर खड़े शीशम के पेड़ पर ग्रामीणों ने लटका देखा। ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। नीलेश का शव फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। वहीं सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजन से जानकारी जुटाई। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। संवाद