फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक माह से युवक लापता, पुलिस से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित कल्पना कुंज कॉलोनी से एक युवक एक माह पहले लापता हो गया। परिजन को तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। कल्पना कुंज कॉलोनी, अरोड़ा पेट्रोल पंप के पीछे निवासी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बेटा राहुल कुमार छह अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे बाजार की बोलकर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें