फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां।
विज्ञापन

गांव जगतपुर में शराब के नशे में धुत एक युवक ने शनिवार की रात घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदा से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी 40 वर्षीय रवि कुमार शराब पीने का आदी था। शनिवार की रात भी वह शराब पीकर घर आया और अपने कमरे में जाकर सो गया। देर रात जब परिजनों ने कमरे में जंगला से झांक कर देखा तो रवि का शव फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता लगते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जंगला तोड़ने के बाद अंदर से दरवाजा खोला, शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे में पुलिस को देसी शराब का खाली क्वार्टर भी मिला। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें