बिछवां। थाना पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस भी बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है।
थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह गैंगस्टर के मामले में वांछित विशाल निवासी देवरामपुर थाना मऊ दरवाजा जनपद फर्रुखाबाद को भनऊ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जा से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
वहीं थाना पुलिस ने शनिवार को एक सूचना पर गांव लहरा के पास खड़े एक वृद्ध को गिरफ्तार किया। उनके कब्जा से एक देसी राइफल व कारतूस मिले। पूछताछ करने पर अपना नाम हरप्रसाद कश्यप बताया। आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। संवाद