फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती को अगवा कर ले गया गुजरात का युवक

Sat, 01 Nov 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव की युवती को गुजरात का युवक अगवा कर ले गया। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से युवती की बरामदगी में जुट गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती 26 अक्तूबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच परिजन को जानकारी हुई कि विजय निवासी अहमदाबाद, गुजरात उसको अगवा कर ले गया है। पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि युवती को अगवा किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें