फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिस्टल लगाकर बेवर निवासी युवक ने बनाई रील

Mon, 18 Mar 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्टल लगाकर बेवर निवासी युवक ने बनाई रील
विज्ञापन

वायरल होने के बाद पुलिस ने पूछताछ को बुलाया
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। कमर में दूसरे की पिस्टल लगाकर एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो डाला। बेवर निवासी युवक का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। उससे पिस्टल को लेकर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। जानकारी करने पर पता चला कि वीडियो कस्बा निवासी एक युवक ने बनाया है। वीडियो में जो पिस्टल वह कमरे पर लगाए नजर आ रहा है। वह पिस्टल उसके एक दोस्त के रिश्तेदार की है। उसने तो वह रौब दिखाने के लिए रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाली थी। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में जांच की जा रही है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पूछताछ करने के बाद जो भी सत्यता सामने आएगी। उसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें