गांव छोड़ कर भाग जाओ, नहीं तो जान से मार दूंगा
-जमानत पर आया छेड़छाड़ का आरोपी दे रहा धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला और पुत्री को छेड़छाड़ के मामले में जमानत पर आया आरोपी धमका रहा है। कह रहा है कि गांव छोड़ कर भाग जाओ नहीं तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी के साथ आरोपी दीपांशू राजपूत अश्लील करते हुए परेशान कर रहा था। आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी। अब आरोपी जमानत पर छूट कर आ चुका है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि जमानत पर आने के बाद आरोपी दीपांशू राजपूत सोमवार को उनके घर पर आया। कहा कि मुकदमा वापस ले लो नहीं तो गांव छोड़ कर भाग जाओ। तुम सब को जान से मार दूंगा। आरोपी युवक की धमकी के बाद पीड़िता व परिजन भयभीत हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।