फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सैंया-इरादतनगर फ्लाईओवर पर टेंपो पलटने से युवक 100 फीट नीचे गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। सैंया-इरादतनगर फ्लाईओवर ब्रिज पर रविवार अपराह्न अचानक एक टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार युवक उछलकर फ्लाईओवर के किनारे 100 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा अपराह्न करीब 3:40 बजे हुआ। एक टेंपो सवारियां लेकर खेरागढ़ की ओर से इरादत नगर की दिशा में फ्लाईओवर ब्रिज से गुजर रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार रामलाल (32) निवासी सैंया उछलकर नीचे सड़क पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक 100 फीट नीचे गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे एसएन हॉस्पिटल, आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें