फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली गिरने से युवक की मौत, भांजा झुलसा

Tue, 17 Jun 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 13 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना उस वक्त हुई जब युवक बारिश के दौरान अपनी पंक्चर की दुकान बंद कर रहा था। करहल कस्बे के मोहल्ला खेड़ा निवासी राजा, एक्सप्रेसवे पर पंक्चर की दुकान चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपने 13 वर्षीय भांजे अंकुर के साथ दुकान बंद कर रहे थे और बारिश से बचाने के लिए दुकान को तिरपाल से ढक रहे थे। इसी दौरान, तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर राजा की तुरंत मौत हो गई। अंकुर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार करहल आनंद कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल अंकुर को तुरंत अस्पताल भेजा गया। राजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीएम करहल अंजलि सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत बिजली गिरने से हुई है। तहसीलदार और लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेजा। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें