फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद विक्रेता के करीबी युवक ने साथियों संग रची थी लूट की साजिश

Fri, 31 Jan 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्टेशन रोड के खाद विक्रेता के घर में लाखों के जेवर नकदी लूट और चौकीदार को गोली मारने की वारदात को विक्रेता के करीबी ने ही अपने साथियों के साथ अंजाम दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि विक्रेता के करीब रहने वाले एक युवक ने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची। आरोपी कोतवाली और एलाऊ क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस जल्द इस वारदात का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध नगर स्टेशन रोड निवासी खाद विक्रेता नरसिंह नारायण गुप्ता 21 जनवरी को भतीजी की शादी में भोगांव गए थे। देर रात को चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी थी। इस बीच खाद विक्रेता के साले संतोष, पवन व साले की पत्नी, उनकी पत्नी सुनीता गुप्ता भोगांव से घर वापस आ गए थे। दरवाजे का ताला टूटा देख लोग एकत्र होने के बाद जैसे ही चौकीदार विनोद भदौरिया निवासी कुरसंडा, कुर्रा ने दरवाजा खुलवाना चाहा। तभी घर से निकले बदमाश चौकीदार को गोली मारकर वहां से भाग गए थे। अहाते से कूदने के बाद भी चोरों ने पीछा कर रहे लोगों पर फायरिंग की थी।
बल प्रयोग के साथ की गई चोरी ये दुस्साहसिक वारदात अभी तक कोतवाली पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार खाद विक्रेता के घर में चोरी की वारदात अंजाम देने वाला एक युवक तो उनके घर से महज कुछ ही दूरी पर ही रहता है। उसी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में निखिल और गोलू नाम के अपराधी सामने आए हैं। कुल चार आरोपी हैं, जिनमें दो कोतवाली क्षेत्र के भांवत चौराहा के पास एक गांव के रहने वाले हैं। वहीं दो एलाऊ क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसपी सिटी राहुल मिठास का कहना है कि पुलिस खुलासे के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें