फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत पर गई महिला को लाठी डंडों से पीटकर किया घायल

Thu, 24 Oct 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला टीका गांव में खेत में फसल को कटवाने के लिए पहुंची महिला पर परिवार के ही लोगों ने हमला कर दिया। लाठी डंडा से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नगला टीका निवासी गुड्डी देवी का परिवार के ही लोगों से खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा। जिसके चलते परिवार के सदस्य रंजिश मानते आ रहे हैं। बुधवार को महिला खेत पर फसल कटवाने के लिए गई थीं। तभी जेठ का पुत्र राधा किशन और पूजा ने वहां आकर विवाद करना शुरू कर दिए। आरोपी उन्हें गालियां देने लगे।
महिला ने जब गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपी भाई बहन आग बबूला हो गए और उन्हें लाठी डंडा से पीटकर उसे घायल कर दिया। जान से मारने की नीयत से सिर पर हमला किया, लेकिन महिला बच गईं। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने घायल हुई गुड्डी देवी का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें